Type Here to Get Search Results !

राहुल गाँधी के बयान पर भाजयुमो ने जताया विरोध प्रधानमंत्री के बारे मे की गई टिप्पणी की निंदा

राहुल गाँधी के बयान पर भाजयुमो ने जताया विरोध 

प्रधानमंत्री के बारे मे की गई टिप्पणी की निंदा 


मुंगेली:

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा भगवान परशुराम चौक, मुंगेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर झूठ, भ्रम और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता अब कांग्रेस की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपमान को हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश की जनता और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित, गैर-जिम्मेदार एवं स्तरहीन टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और जनभावनाओं का अपमान है।



युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी तथा कांग्रेस के इस रवैये का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य यश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला मंत्री आदर्श जायसवाल एवं दीपक सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, संदीप सिंह ठाकुर, शहर मंडल अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, मनीष कोल, गुलशन राजपूत, मुकुल तिवारी, महामंत्री रवि साहू, ऋतुराज सिंह, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल (मोदी), प्रिंस देवांगन, अजय चंद्राकर, किसान मोर्चा के ओम सिंह, तरुण पाटले, लवन डाहीरे, रौशन पांडेकर, सुमित उपाध्याय, सुरेश नवरंग, आयुष वाधवा, गोविंदा साहू, पृथ्वी यादव, दिलेश्वर साहू, पंकज सोनी, रूपेश साहू, रामनारायण साहू, पवन देवांगन, नवीन बैस, प्रमोद धुरी, सुमन धीवर रामशरण यादव मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में नेतागण नंदकुमार सिंह, रितमा लाल, श्वेता सोनी, प्रवीण सोनी, रविन्द्र केशरवानी एवं जीवन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।


Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢