Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर से बड़ी खबर – भाजपा नेत्री केस में आरोपी का बड़ा दावा, आरोप वीडियो जारी कर आरोपी ने लगाए 80 लाख लेने का गंभीर आरोप

बिलासपुर से बड़ी खबर – भाजपा नेत्री केस में आरोपी का बड़ा दावा, आरोप वीडियो जारी कर आरोपी ने लगाए 80 लाख लेने का गंभीर आरोप


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

भाजपा नेत्री से जुड़े चर्चित मामले में अब आरोपी कारोबारी संजय सिंह की ओर से जारी वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में आरोपी ने महिला पर लगभग 80 लाख रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके !

Csp सिविल लाइन बिलासपुर

जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सिविल लाइन पुलिस की टीम झारखंड भी पहुंची और कारोबारी संजय सिंह के घर दबिश दी। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से पुष्टि की गई है। इधर आरोपी संजय सिंह ने 22 मई को वीडियो जारी कर दावा किया है (वायरल वीडियो) कि पिछले एक वर्ष से उसकी महिला से न तो कोई मुलाकात हुई और न ही किसी प्रकार की बातचीत। आरोपी के अनुसार यदि पूरे मामले में मोबाइल कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड, सोशल मीडिया बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वीडियो में आरोपी ने पुलिस और जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट कर सकते हैं। आरोपी के इस बयान के बाद अब मामले में कई नए सवाल उठने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर मामले में करोड़ों रुपये के कथित कैश ट्रांजैक्शन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपये के नकद लेनदेन की बात सामने आने के बाद अब आर्थिक और वित्तीय पहलुओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि इतने बड़े कैश ट्रांजैक्शन के दावे सही पाए जाते हैं तो जांच केवल आपराधिक मामलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आयकर और वित्तीय जांच एजेंसियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में कॉल डिटेल, डिजिटल चैट, बैंकिंग रिकॉर्ड, आयकर रिटर्न और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से आरोपी के वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब सभी की नजर आगे की जांच और संभावित डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी हुई है। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢