Type Here to Get Search Results !

मुंगेली जिला विधायक पुन्नू लाल मोहले ने नंदिता देवांगन को बधाई दी उज्वल भविष्य की कामना की

मुंगेली जिला विधायक पुन्नू लाल मोहले ने नंदिता देवांगन को बधाई दी उज्वल भविष्य की कामना की

POWER NEWS24 BHARAT 

मुंगेली: 

सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 593 अंक (98.83%) प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

नंदिता देवांगन पिता राजकुमार देवांगन की सुपुत्री हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित परिजन एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नंदिता को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि नंदिता की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad