Type Here to Get Search Results !

“कॉकरोच जनता पार्टी” बनी युवाओं के गुस्से की नई डिजिटल आवाज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

“कॉकरोच जनता पार्टी” बनी युवाओं के गुस्से की नई डिजिटल आवाज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और युवाओं की बढ़ती हताशा के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक आंदोलन अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुका है। “कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party - CJP)” नाम से शुरू हुई यह डिजिटल मुहिम कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो गई।


यह आंदोलन मई 2026 में उस समय चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। दावा किया गया कि बेरोजगार युवाओं के लिए “कॉकरोच” और “परजीवी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद इंटरनेट पर विरोध और मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि बाद में इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी सामने आई।

इसी विवाद के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने 16 मई 2026 को “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक डिजिटल और व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया।

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों में लाखों युवा जुड़े

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, X और यूट्यूब पर यह आंदोलन तेजी से वायरल हुआ। देखते ही देखते लाखों युवा इससे जुड़ने लगे और पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने 30 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया।

इस पार्टी का अंदाज पूरी तरह व्यंग्यात्मक है, लेकिन इसके जरिए बेरोजगारी, राजनीतिक व्यवस्था, नेताओं की जवाबदेही और युवाओं की अनदेखी जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है।

अजीबोगरीब लेकिन वायरल घोषणापत्र

“कॉकरोच जनता पार्टी” का घोषणापत्र सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। पार्टी ने मजाकिया अंदाज में सदस्य बनने की शर्तें रखीं —

  • बेरोजगार होना
  • “क्रॉनिकली ऑनलाइन” होना
  • Lazy यानी आलसी होना
  • सिस्टम से परेशान होना

वहीं पार्टी ने कई बड़े “वादे” भी किए हैं —

रिटायरमेंट के बाद नेताओं और अधिकारियों को दूसरी सरकारी कुर्सी नहीं

महिलाओं को 50% राजनीतिक भागीदारी

दल-बदल पर रोक

वोटों की जवाबदेही तय करना

युवाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना

इंटरनेट पर मीम्स और बहस दोनों

“कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक और मीम कल्चर बता रहे हैं, जबकि कई युवा इसे सिस्टम के खिलाफ डिजिटल विरोध की नई आवाज मान रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह आंदोलन भले व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ हो, लेकिन इसने बेरोजगारी और युवा असंतोष जैसे मुद्दों को फिर से राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है।

फिलहाल यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। “कॉकरोच जनता पार्टी” अब सिर्फ एक मीम नहीं, बल्कि इंटरनेट पर युवाओं के गुस्से और सिस्टम से नाराजगी का बड़ा डिजिटल प्रतीक बनती जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad