Type Here to Get Search Results !

सकरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से मवेशी की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल

सकरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से मवेशी की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ब्रिज के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ समय बाद उसी मार्ग से गुजर रहे मोटरसाइकिल चालक दुर्गेश साहू निवासी करगी कला सड़क पर पड़े मवेशी से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢