Type Here to Get Search Results !

उशलापुर से सकरी के कोटा मोड़ तक अंधेरे में डूबी सड़कें, सैकड़ों स्ट्रीट लाइट बंद, क्या चोरों और हादसों को दिया जा रहा न्योता?

उशलापुर से सकरी के कोटा मोड़ तक अंधेरे में डूबी सड़कें, सैकड़ों स्ट्रीट लाइट बंद, क्या चोरों और हादसों को दिया जा रहा न्योता?


Dulal Mukherjee की खास रिपोर्ट...............

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी और महानगर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। विकास योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। उशलापुर से सकरी के कोटा मोड़ तक मुख्य सड़क पर सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरा इलाका रात में अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से स्ट्रीट लाइट कभी चालू तो कभी बंद हो रही थी, लेकिन अब स्थिति यह है कि पूरी लाइन ही बंद हो गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सकरी नगर निगम कार्यालय और उससे लगे पार्क में लाइटें जगमगा रही हैं, जबकि मुख्य सड़क, जहां रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं, वहां अंधेरा पसरा हुआ है। यह वही सड़क है जहां कई सुनसान इलाके पड़ते हैं। सकरी थाना के आसपास तक स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों में भय का माहौल है। कुछ दिनों पहले सकरी थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाश द्वारा युवक का मोबाइल छीनकर भागने की घटना सामने आई थी। वहीं पिछले कुछ महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 11 बजे के बाद नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है। सड़क पर धूल-मिट्टी साफ करने वाली मशीनें तो दिखाई देती हैं, लेकिन कई जगह नालियों में कचरा भरा पड़ा है और सड़क किनारे पेड़ों की टूटी टहनियां दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि इस अंधेरी सड़क पर किसी के साथ बड़ी दुर्घटना हो जाए या कोई आपराधिक घटना घटित हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? सकरी थाना क्षेत्र में पहले भी चोरी, छीनतई और गांजा तस्करी जैसे मामलों की चर्चा होती रही है। ऐसे में अंधेरे में डूबी सड़कें अपराधियों के लिए आसान रास्ता साबित हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर कब तक जागते हैं, या फिर विकास के नाम पर सिर्फ दावे और भाषण ही चलते रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢