Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले SSP बिलासपुर ने जारी किया तबादला आदेश

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले SSP बिलासपुर ने जारी किया तबादला आदेश


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थाना एवं कार्यालयों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिरगिट्टी से थाना सिविल लाइन पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस को नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा office से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक सुमत राम साहू को थाना सिविल लाइन से नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को व्यवस्था सुदृढ़ करने और कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢