Type Here to Get Search Results !

ट्रॉली में बाइक रखकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा युवक, गरियाबंद का अनोखा जुगाड़ वायरल

ट्रॉली में बाइक रखकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा युवक, गरियाबंद का अनोखा जुगाड़ वायरल


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पेट्रोल पंपों में बोतल, जर्किन और प्लास्टिक डब्बों में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच एक युवक ने ऐसा अनोखा जुगाड़ निकाला कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

देखे पूरा वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर आपकी क्या राय है इस जुगाड़ पर? कमेंट कर जरूर बताएं...........

दरअसल, गरियाबंद-रायपुर मार्ग स्थित शांति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मोटरसाइकिल रखकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया। ट्रॉली में बाइक को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारी और वहां मौजूद लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंपों में सुरक्षा कारणों से बोतल और जर्किन में पेट्रोल देने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में युवक ने बाइक को ही ट्रॉली में रखकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा दिया, ताकि नियमों का उल्लंघन भी न हो और पेट्रोल भी मिल जाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई युवक की समझदारी की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे “देसी जुगाड़” बता रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। फिलहाल यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad