पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण के आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली:06/09/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में फास्टरपुर पुलिस ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण के मामले में आरोपी आकाश पाटले को गिरफ्तार किया है।
चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में दर्ज अपराध क्रमांक 74/2025 में जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 5 सितंबर को हिरासत में लिया गया। जांच में अपराध प्रमाणित होने पर बीएनएस की धारा 87, 64(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई। आरोपी को 6 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया



Post a Comment
0 Comments