Type Here to Get Search Results !

मुंगेली के नवलपुर में दंपति हत्याकांड का खुलासा, सगा भाई निकला हत्यारा

मुंगेली के नवलपुर में दंपति हत्याकांड का खुलासा, सगा भाई निकला हत्यारा

Crime Mews


मुंगेली:02/09/2026

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए दंपति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सगे भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या की थी।

आरोपी नंदु कश्यप ने 19 अगस्त की दरम्यानी रात घर में घुसकर लोहे की कुदरी से पहले अपने भाई नंदकुमार कश्यप पर हमला किया।

आवाज सुनकर जागी उसकी पत्नी गौरीबाई की भी आरोपी ने हत्या कर दी।


वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में सामान बिखेरा और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।


जांच के दौरान जमीन विवाद सामने आने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। 

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदरी ट्यूबवेल से बरामद की गई।


लोरमी पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने आरोपी नंदु कश्यप को 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad