Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनाधिकृत लेन-देन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार

मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनाधिकृत लेन-देन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार


मुंगेली:24/09/2026

 पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय बैंक खाते से करीब 26.87 लाख रुपये के अनाधिकृत लेन-देन के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बैंक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, कलेक्टर मुंगेली के निर्देश पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा में संचालित शासकीय खाते से हुए संदिग्ध लेन-देन की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 30 सितंबर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 7 बार अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किए गए, जिनकी कुल राशि 26 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने टिकेश कुमार,निवासी खैरवाही, थाना चारामा, जिला कांकेर, हाल रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी उस अवधि में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेली शाखा में क्लर्क के पद पर पदस्थ था और उसे केवाईसी, मोबाइल नंबर लिंकिंग, खाता संचालन तथा NEFT/RTGS सहित विभिन्न बैंकिंग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को शासकीय खाते से आरोपी के व्यक्तिगत खाते में 8.50 लाख रुपये, जबकि अगले दिन मंजुलता पटेल के खाते में 9.19 लाख और 9.18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड, सीबीएस प्रणाली में उपलब्ध विवरण और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की भूमिका प्रथम दृष्टया पाए जाने की बात कही है।

मामले में अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत धारा 318(4) एवं 316(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad