स्वच्छ वायु पाना है, तो पेड़ लगाकर हरियाली लाना है
मुंगेली, 08 सितंबर 2026
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेली शाखा द्वारा ज्वाला प्रसाद मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 10 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाना है।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया मुंगेली शाखा के शाखा प्रबंधक गौतम मेश्राम, अधिकारी अरविंद मिंज एवं देवेंद्र मिरी सहित स्टाफ सदस्य अविनाश यादव, मुस्कान बृजवानी एवं दिव्या सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के लिए हरियाली को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।



Post a Comment
0 Comments