Type Here to Get Search Results !

सकरी पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

सकरी पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी रतन मसीह (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मोबाइल पर बात कर रही थी महिला, तभी पहुंचा आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे एक महिला अपने घर के बाहर सड़क पर मोबाइल फोन से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उषा उपवन कॉलोनी, लोखंडी निवासी रतन मसीह कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा।

आरोप है कि रतन मसीह ने महिला के होठ पकड़कर खींचा और अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर पीछे कर दिया। इसके बाद आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ करने का आरोप है।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा उसे आंख मारकर अश्लील इशारे किए जाते थे।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

घटना के संबंध में पीड़िता ने 4 सितंबर 2026 को सकरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 818/2026 दर्ज करते हुए धारा 74, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया।

मामले की गंभीरता और महिला संबंधी अपराध को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई

निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रतन मसीह पिता मालिक राम मसीह, उम्र 40 वर्ष, निवासी उषा उपवन कॉलोनी लोखंडी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी सकरी उमेश साहू ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी रतन मसीह को पकड़कर विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad