बिलासपुर: CRPF कैंप में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सीआरपीएफ कैंप भरनी में तैनात 33 वर्षीय आरक्षक जयप्रकाश गहिर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक आरक्षक की पहचान जयप्रकाश गहिर, पिता जबा बनघु गहिर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खरबहाली, थाना बेलपड़ा, जिला बलांगीर, ओडिशा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सूचक मनोज कुमार गाहिर ने सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 86/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment
0 Comments