Type Here to Get Search Results !

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 310 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 310 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चोरभट्ठी में गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, और 270 रुपये नगद बिक्री रकम बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सकरी पुलिस को 5 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चोरभट्ठी में एक महिला काले रंग की पॉलिथीन में गांजा रखकर नशा करने वालों को बेच रही है।

सूचना पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और मुखबिर की निशानदेही पर बिजली ऑफिस मोड़ के पास ग्राम चोरभट्ठी में दबिश दी। मौके से उम्मद बी पति आसमी खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम गांजा और 270 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 820/2026, धारा 20(A), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

POWER NEWS 24 BHARAT

हर खबर पर नजर 👁️ 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad