Type Here to Get Search Results !

जांजगीर-चांपा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 कथित जुआरी गिरफ्तार; ₹4.28 लाख नगद जब्त

जांजगीर-चांपा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 कथित जुआरी गिरफ्तार; ₹4.28 लाख नगद जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बनारी में एक मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 कथित जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹4,28,420 नगद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त की है। 

पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से भैरव मिश्रा उर्फ मोगली, अखिलेश राठौर, रामनारायण राठौर, धीरज पाठक, राहुल बजाज, तालिब खान, अविनाश राठौर, मुकेश बजाज और कृष्ण कुमार चंद्र को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नगद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, जिस मकान में कथित तौर पर जुआ चल रहा था, उसके मकान मालिक की भूमिका को लेकर भी पुलिस द्वारा अलग से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई और सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad