ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सकरी थाने में शिकायत के बाद दिनभर चली पूछताछ, शाम को प्रार्थी ने लिखा- ‘कार्रवाई नहीं चाहिए’; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सकरी थाने में शिकायत के बाद दिनभर चली पूछताछ, शाम को प्रार्थी ने लिखा- ‘कार्रवाई नहीं चाहिए’; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में महिला से संबंधित एक मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में महिला की पहचान को देखते हुए प्रार्थी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। वहीं, प्रार्थी द्वारा बाद में लिखित रूप से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने की बात कहे जाने के कारण आरोपी का नाम भी प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने सकरी थाने में एक आवेदन देकर शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित आरोपी को थाने बुलाया और पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह से थाना परिसर में मौजूद रहा और पुलिस द्वारा शिकायत से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने की प्रक्रिया चलती रही। लेकिन सवाल यह है कि जब सुबह से शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ चल रही थी, तो पूरे दिन बीतने के बाद भी FIR की प्रक्रिया क्यों आगे नहीं बढ़ी? वहीं शाम के समय प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन देकर यह कह दिया गया कि वह अब किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी को थाने बुलाती है, पूछताछ करती है और मामले की जांच में पुलिसकर्मियों के साथ सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल होता है, तो बाद में शिकायतकर्ता के कार्रवाई से पीछे हटने की स्थिति में उस पूरी प्रक्रिया का क्या निष्कर्ष निकलता है? वहीं, पुलिस पर अक्सर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने और FIR दर्ज नहीं करने जैसे आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में यह मामला भी एक अहम सवाल खड़ा करता है कि क्या शिकायत मिलने के बाद पुलिस पहले दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश देने और तथ्यों की जांच करने की प्रक्रिया अपनाती है, या शिकायत की प्रकृति के अनुसार तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाती है? इस मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि प्रार्थी ने स्वयं शाम को लिखित रूप से कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही है। ऐसे में यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रकृति क्या थी और पुलिस ने दिनभर किस आधार पर पूछताछ एवं जांच की। फिलहाल प्रार्थी की पहचान गोपनीय रखी गई है। मामले में किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाने की स्थिति भी प्रार्थी के लिखित आवेदन से जुड़ी बताई जा रही है। अब सवाल पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा उस प्रक्रिया को लेकर है—शिकायत से लेकर जांच, पूछताछ और फिर शिकायतकर्ता के कार्रवाई से पीछे हटने तक आखिर थाने में पूरे दिन चली प्रक्रिया का आधिकारिक निष्कर्ष क्या रहा? 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT