Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में शराब कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, 358 पाव शराब और 2 वाहन जब्त

मुंगेली में शराब कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, 358 पाव शराब और 2 वाहन जब्त


मुंगेली से रजनीश सिंह की खास रिपोर्ट..........05/09/26

मुंगेली। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम चकरभाठा और टेमरी मार्ग पर अवैध शराब परिवहन के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकरभाठा-टेमरी मार्ग पर दो युवक स्कूटी से बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 294 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 52.920 बल्क लीटर और कीमत करीब 23,520 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र कुमार घृतलहरे और सूरज भास्कर को गिरफ्तार किया। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने टेमरी मार्ग चकरभाठा से हरिश घृतलहरे को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब और 7 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 57 पाव यानी 10.260 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 4,840 रुपये बताई गई है। घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 358 पाव शराब, जिसमें 351 पाव देशी और 7 पाव अंग्रेजी शराब शामिल है, बरामद की है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

POWER NEWS 24 BHARAT — हर खबर पर नजर 👁️ 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad