बिलासपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि बीरगांव केवट (निषाद) समाज के अध्यक्ष राजकुमार कैवर्त जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से समाज एवं परिजनों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय राजकुमार कैवर्त जी, पिता बीतन राम कैवर्त एवं माता झूलबाई कैवर्त के सुपुत्र थे। उनके निधन से परिवार, समाज एवं परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार स्वर्गीय राजकुमार कैवर्त जी का दशगात्र कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को तथा तेरहवीं कार्यक्रम 26 सितंबर 2026 को उनके गृह ग्राम नीरतू में आयोजित किया जाएगा। शोकाकुल परिवार में अनूप कैवर्त, राजकुमार कैवर्त, महेश कैवर्त, सुरेश कैवर्त एवं समस्त कैवर्त परिवार, नीरतू शामिल हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।


Post a Comment
0 Comments