Type Here to Get Search Results !

बीरगांव केवट (निषाद) समाज के अध्यक्ष राजकुमार कैवर्त के माता-पिता का निधन, समाज में शोक

बीरगांव केवट (निषाद) समाज के अध्यक्ष राजकुमार कैवर्त के माता-पिता का निधन, समाज में शोक

बिलासपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि बीरगांव केवट (निषाद) समाज के अध्यक्ष राजकुमार कैवर्त जी के पिता बीतन राम कैवर्त एवं माता झूलबाई कैवर्त जी का निधन हो गया है। दोनों के निधन से परिवार, समाज एवं परिचितों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार स्वर्गीय बीतन राम कैवर्त एवं स्वर्गीय झूलबाई कैवर्त जी का दशगात्र कार्यक्रम 23 सितंबर 2026, बुधवार को तथा तेरहवीं कार्यक्रम 26 सितंबर 2026, शनिवार को उनके गृह ग्राम नीरतू में आयोजित किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में कैवर्त परिवार के शुभचिंतकों, समाजजनों एवं परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शोकाकुल परिवार:

अनूप कैवर्त, राजकुमार कैवर्त, महेश कैवर्त, सुरेश कैवर्त एवं समस्त कैवर्त परिवार, नीरतू।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad