Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर: 3 साल की बच्ची को चाकू की नोक पर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर हमला; इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर: 3 साल की बच्ची को चाकू की नोक पर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी पर हमला; इलाज के दौरान मौत


मेंद्रा गांव में सनसनीखेज वारदात, सकरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर। जिले के मेंद्रा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पानी टंकी के पास काली यादव के घर में रात करीब 9 बजे एक आरोपी द्वारा 3 साल की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। बच्ची को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दादी राजकुमारी यादव (50 वर्ष), पति दिलहरन यादव, पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी यादव को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक राजकुमारी यादव उमर 50 वर्ष

मासूम को बचाने के लिए आगे आईं दादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू (25 वर्ष) ने कथित तौर पर 3 वर्षीय बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। बच्ची की सुरक्षा के लिए उसकी दादी राजकुमारी यादव ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सकरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू 

आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू पर आदतन नशा करने और बदमाशी करने के आरोप बताए जा रहे हैं। यह भी बताया गया है कि वह करीब एक वर्ष पहले चाकूबाजी के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से की जानी आवश्यक है।

थाना सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे, प्रशिक्षु थाना प्रभारी टीकाराम निषाद, आरक्षक मनोज बघेल ,आरक्षक रुपेश कौशिक, आरक्षक पवन बंजारे, सहित थाना प्रभारी ACCU की टीम की अहम भूमिका रही 

POWER NEWS 24 BHARAT | बिलासपुर 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

अमेरी की महारानी मां दुर्गा
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8349600835