कांग्रेस के 15 दिन के अल्टीमेटम का असर! ‘स्वर्ण वाटिका’ पर नगर पालिका ने लगाया चेतावनी बोर्ड
मुंगेली, छत्तीसगढ़: कांग्रेस द्वारा उठाए गए अवैध प्लाटिंग के मुद्दे पर नगर पालिका प्रशासन ने पहल करते हुए ‘स्वर्ण वाटिका’ में चेतावनी बोर्ड लगवा दिया है। बोर्ड के माध्यम से आम नागरिकों को उक्त भूमि का क्रय-विक्रय नहीं करने की अपील की गई है, ताकि लोग अवैध प्लाटिंग के नाम पर संभावित धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान से बच सकें।
नगर पालिका की इस पहल से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जगी है। हालांकि, चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद आगे की कार्रवाई क्या होगी और अवैध प्लाटिंग पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रशासन कितनी सख्ती बरतेगा, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।
फिलहाल कांग्रेस की मांग पर नगर पालिका प्रशासन की पहल को शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत माना जा रहा है।


