Type Here to Get Search Results !

इसरो द्वारा आयोजित युविका 2024 के लिए चयनित हुई कतरास बाजार की रुबिका

धनबाद(कतरास): 31-03-2024
कतरास बाजार डॉक्टर पाड़ा के देवदुलाल मुखर्जी की पुत्री रुबी मुखर्जी ने अपनी प्रतिभा का लोहा इसरो द्वारा आयोजित युविका 2024 के लिए चयनित होकर मनवाया है. सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में 9 वीं की छात्रा रुबी ने बताया कि वह हर साल क्विज के कार्यक्रम में भाग लेती रही है. शिक्षकों के प्रोत्साहन पर इसरो के ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता युविका में भाग ली. रुबी को पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर अमृतसर में आयोजित विज्ञान प्रश्न मंच में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.युविका में पुरे झारखंड से अब तक पहले लिस्ट के मुताबिक सिर्फ उसका चयन किया गया है. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष से संबंधित विज्ञान-गणित ,टेक्नोलॉजी के बारे में विशेष जानकारी के लिए आयोजित की जाती है.रुबी के पिता देवदुलाल मुखर्जी टीवी मैकेनिक तथा माता रुबी मुखर्जी सहिया का कार्य करती है. सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की ओर से शील्ड देकर पुरस्कृत भी किया गया.13 से 25 मई तक इसरो देगा प्रशिक्षण
रुबी मुखर्जी समेत प्रतियोगिता में चयन के बाद सभी विजेता प्रतिभागियों को 13 से 25 मई तक हैदराबाद में इसरो द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान उसे अंतरिक्ष से संबंधित मामले में विशेष जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया जायेगा.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad