Type Here to Get Search Results !

चंद्रप्रकाश चौधरी को पुनः एनडीए प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर, बांटी मिठाईयां

धनबाद(कतरास): 30-03-2024
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को एनडीए गठबंधन से गिरिडीह लोकसभा से पुनः प्रत्याशी बनने पर आजसू पार्टी के धनबाद जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी सहित दर्जनों कार्यकताओं ने सीपी चौधरी को पुष्प गुच्छ देकर जीत की अग्रिम बधाई दी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया. वहीं रामा शंकर तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो सहित "संसदीय बोर्ड" के सभी सदस्यों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया. श्री तिवारी ने कहा कि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का गिरिडीह लोकसभा से जीत सुनिश्चित है. सांसद महोदय ने गिरिडीह के जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित किए है तथा विस्थापितो के हक और अधिकारी के लिए सांसद महोदय ने अपने अथक प्रयास से ट्रिब्यूनल एक्ट का गठन कराया. अब विस्थापित अपने अधिकार के लिए दर-दर नहीं भटकेगे. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह सहित तमाम जिलों के विस्थापित इस एक्ट के तहत अपना हक और अधिकार पा सकेंगे. श्री तिवारी ने कहा कि सांसद चंद प्रकाश चौधरी के जीत के साथ झारखंड के सभी 14 सीटें एनडीए भारी बहुमत से जीतेगी. वहीं केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने में आजसू पार्टी अहम भूमिका निभाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है और विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. इस कारण देश की बेहतर भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है, जो सराहनीय है. 
वहीं कोरोना जैसे महामारी होने के बावजूद भी चंद्रप्रकाश चौधरी ने ढेर सारी योजनाएं गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं में उतारने का काम किया है. इस मौके पर खुशी जाहिर करने वालों में केन्द्रीय सदस्य मनीष सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश गयाली, प्रखण्ड सचिव प्रेम कुमार तिवारी, मुखिया कुन्दन रजक, आशीष तिवारी, विकाश सरकार, सुमन पाण्डेय, टिकू महतो, राजेश उरांव, बबलू सिंह, मिथुन बाऊरी, अजय पासवान, विशाल कुमार, जितन नापीत, ओम पाण्डेय, गौतम गोप, गोल्डन तिवारी, किशोर नापीत, संजय महतो, मुकेश महतो, अनीश सिंह मुकेश रवानी, विक्की गुप्ता, दीपक कुमार, पुनीत रविदास, राजेश कुमार, मनोज पाण्डेय, बिल्लू सिंह, बिट्टू बाऊरी, जनार्दन गोप, मो. डब्लू, मुकुंद यादव, विक्रम सोनार, अजित सिंह आदि शामिल थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad