05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारी उत्थान संकल्प समिति द्वारा सिनीडीह हनुमान मंदिर प्रांगण में दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए.
समिति के अध्यक्ष जानकी देवी ने पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि आज हम सभी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. इसका कारण पेड़ों की कटाई है. लोग गर्मी से बचने के लिए ऐसी का प्रयोग कर रहे हैं. जो जलवायु संकट को बढ़ावा दे रहा है. ऐसी हमारे घरों को जितना ठंडा नहीं करता उससे कहीं अधिक बाहर के वायुमंडल को और गर्म करती है. इसलिए हम सभी को ऐसी नहीं अधिक से अधिक पेड लगाना चाहिए. साथ ही हमें जल संरक्षण एवं सिंगल युज पॉलिथीन का भी प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए. सभी को अपने घरों से थैला लेकर बाजार में जाना चाहिए.

Post a Comment
0 Comments