Type Here to Get Search Results !

जीएनएम मैदान में बन रहा है वृंदावन का आकर्षक प्रेम मंदिर और अमरनाथ की गुफा


धनबाद का सबसे पड़ा झूला टावर एवं लेजर लाइट लोगो को करेगा आकर्षित- मुकेश भट्ट
कतरास: इस वर्ष धनबाद जिले का सबसे बड़ा मेला। बाघमारा प्रखण्ड के जीएनएम मैदान में लगने जा रहा है, ऐसा दावा जीएनएम दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया है. जी हां समिति के पदाधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि लगभग 25 लाख की लागत से इस बार पूरे झारखंड में सबसे बड़ा और आकर्षक मेला जीएनएम मैदान कतरास में लगने जा रहा है.

 जीएनएम दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रेस वार्ता करते हुए समिति के सचिव मुकेश भट्ट ने बताया कि जीएनएम मैदान में इस बार वृंदावन का आकर्षक प्रेम मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल बन रहा है, जिसकी लागत 23 से 25 लाख तक की है. इसके अलावा पंडाल के बगल में बन रहे बाबा अमरनाथ की शानदार गुफा और लेजर लाइट लोगों को विशेष रूप से अपनी और आकर्षित करेगा. धनबाद जिले का सबसे बड़ा झूला टावर सहित अन्य कई आकर्षक झूला से पूरा मैदान सजा रहा रहेगा. पंडाल और मूर्ति सहित अन्य जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल का निर्माण बोकारो जिले के मां अंबे टेंट हाउस के द्वारा किया जा रहा है. वहीं कारीगर जामताड़ा जिले से मंगवाए गए हैं. आसनसोल के मूर्तिकार मूर्ति को विशेष रूप देने में जुटे हुए हैं. पूजोउत्सव का सारा कार्य बंगाल के गौतम चक्रवर्ती एंड ग्रुप के द्वारा किया जाएगा. बांकुरा पश्चिम बंगाल का स्पेशल ढाक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. बताया कि समिति कतरास राजबाड़ी के दुर्गोत्सव के नियमों का पालन करते हुए पूरे विधि विधान से पूजोउत्सव का कार्य करेगी. सप्तमी में मां दुर्गा की नवपत्रिका रात्रि 2:15 बजे पंडाल परिसर से राजातालाब के लिए प्रस्थान करेगी मेला 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा. 125 से अधिक वॉलिंटियर लोगों के सहयोग और सुरक्षा में तैनात रहेंगे. साथ ही प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा. समिति की ओर से पार्किंग का भी व्यवस्था किया गया है. मौके पर समिति के अध्यक्ष शंकर जायसवाल, सचिव मुकेश भट्ट, कोषाध्यक्ष बबलू चौरसिया, अशोक शर्मा, पंकज सिन्हा, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनोज राय, दिलीप तारवे सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad