Type Here to Get Search Results !

सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक सहदेव राय के विदाई समारोह धुमधाम से सम्पन्न



धनबाद:  गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बरवाअड्डा क्षेत्र के मरिचो पंचायत स्थित राज्यकीय मध्य विद्यालय रतनपुर के सहायक शिक्षक सहदेव राय के सेवानिवृत्त होने पर आज विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय के पूर्व छात्र सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मिडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो, गोविंदपुर प्रखंड के सहायक शिक्षक संघ और ग्रामीणों के द्वारा बहुत ही धुमधाम से विदाई दिया गया. विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक तरबुज़ लाल मुर्मू और संचालन मोतीलाल लाल टुडु ने किया. सेवानिवृत्त शिक्षक सहदेव राय ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण, सहायक शिक्षक संघ और छात्र छात्राओं के द्वारा इतना मान सम्मान मिला है कि मैं जीवनभर भूला नहीं पाऊंगा. सेवानिवृत्त के बाद भी हमसे जो हो पाएगा मैं निरंतर सामाज हित में कार्य करता रहूंगा.
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि शिक्षित और संस्कारयुक्त समाज से ही गांव, देहात, पंचायत, राज्य और देश का भलाई हो सकता है. सहायक शिक्षकों के श्रम, मेहनत और त्याग भावना से ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का ज्योति प्रकाशित हो रहा है.
 मौके पर संकूल सीआरपी, दुबराज सिंह, मनोज महतो, इमरान अंसारी, गोपाल रजवार, फुलचंद रजवार, रवि कुमार आनंद, सत्य नारायण रजवार, रशीद अंसारी, संजय कुमार सिंह आदि सैंकड़ों ग्रामीण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad