Type Here to Get Search Results !

जोगता नागरिक समिति ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई



कतरास: बुधवार को जोगता नागरिक समिति के आवासीय कार्यालय में जोगता नागरिक समिति ने दोनों महान पुरुष महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई. समिति के सदस्यों ने दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. 

जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू ने अपने वक्तव्य में कहा की भारत के नागरिको को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलना चाहिए. देश को अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों से आज़ाद कराने में इन महापुरुषों ने महान भूमिका निभाई थी. आज वे भले ही हमारे बीच नही है लेकिन उनके विचार आज भी प्रत्येक भारतीय के दिलों में है. मौके पर मुख्य रूप से सकील अहमद, शंकर चौहान, आशीष सरकार, बिन्वा देवी, सैया आलम, मंगल चौहान, मन्नु महतो, इबरार असरफ, मो, आजाद, श्री धर पान्डे, हसीब खान आदि लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad