कतरास: बुधवार को संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने एक अनूठा प्रयोग करते हुए "चरखे पर गणित " कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के तहत चरखे से गणित का अध्ययन छात्र-छात्राओं को कराया गया. जिसमें बच्चों ने वर्ग का परिमाप, वर्ग का क्षेत्रफल, वर्ग के कोण, वर्ग के विकर्ण, आयत का परिमाप, आयत का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि, वृत्त का क्षेत्रफल, त्रिभुज के प्रकार, त्रिभुज के कोण, त्रिभुज का विकर्ण, चाल दूरी और समय, कोणों के प्रकार आदि प्रश्नों को हल करने की विधि चरखे से सीखा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अंशु वर्मा, परिधि शर्मा ,आदित्य चरण शर्मा, अभय कुमार, आयुष चरण शर्मा, आराध्या, मानवी कुमारी, लाडली कुमारी, सुरभि कुमारी, दया कुमार राम, आराध्या सहाय, अपराजिता सहाय, युग आर्य, रितिक राज, आदित्य शर्मा, राजवीर सिंह, प्रियांशु मुर्मू, यश महतो आदि उपस्थित थे.



Post a Comment
0 Comments