Type Here to Get Search Results !

जेसीबी के टक्कर से साईकिल सवार दिहाड़ी मजदूर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत


भाग रहे जेसीबी को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

कतरास: 24-09-2024
मंगलवार की सुबह कतरास के तिलाटाँड़ अस्पताल के सामने जेसीबी के टक्कर से एक साईकिल सवार दिहाड़ी मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौत इतनी भयावह थी कि मृतक के सर से भारी मात्रा में खून और मांस के लोथड़े बाहर निकल आये थे. बताया जा रहा है कि मृतक तारा नापित (40) जितिया पर्व के लिए घर मे मछली और फल-फूल खरीदकर प्रत्येक दिन की भांति दिहाड़ी मजदूरी के लिए साईकिल से कतरास से भटमुरना की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तिलाटाँड़ अस्पताल के समीप जेसीबी के टक्कर से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. लोगों की तत्परता से जेसीबी को खदेड़कर आकाशकिनारी कांटा के पास पकड़ लिया गया. जेसीबी का मालिक कोई अजय शर्मा नामक व्यक्ति बताया जा रहा है. घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों की सँख्या में लोग जुट गए. परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया था. बताया जा रहा है कि मृतक कांको के हाड़ी टोला बस्ती का रहने वाला था तथा उसका शादी 20 वर्ष पहले हुआ था. लेकिन पत्नी साथ मे नही रह रही है. मृतक के कंधे में उसके चार भतीजी का जिम्मेदारी था. परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे. खबर पाकर कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुँचे तथा परिवार वालों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इससे पहले पुलिस ने जेसीबी तथा उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया.
मुआवजे की मांग को लेकर बैठा मृतक का भाई, कतरास पुलिस ने समझा-बुझाकर उठाया


मुआवजे की मांग को लेकर मृतक का चचेरा भाई गोपीनाथ नापित शव के समीप ही धरने पर बैठ गया. कड़ी मशक्कत के बाद कतरास थाना प्रभारी के समझाने बुझाने से वह धरने से उठा. मुआवजे की मांग को लेकर घंटो तक हाई वोल्टेज हंगामा होता रहा. बाद में कतरास पुलिस के पहल से जेसीबी मालिक के द्वारा क्रियाक्रम के लिए तत्काल 10 हजार रुपये एवं बाद में 1 लाख रुपये देने की सहमति होने के बाद शव को उठाया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि शरद महतो, परिवार वालों को बंधाया ढाँढ़स


खबर पाकर धनबाद सांसद प्रतिनिधि सह विधायक प्रत्याशी बाघमारा शरद महतो मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली. मौके पर मौजूद मृतक के परिजनो को हिम्मत देते हुए ढाँढ़स बंधाया. कतरास पुलिस से बातचीत कर मृतक के परिजन को सरकारी सहायता व जेसीबी मालिक से आर्थिक मुआवजा दिलवाने की बात की.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad