Type Here to Get Search Results !

त्योहार सीजन में गरीबों का निवाला छीन रहा पीडीएस डीलर: ग्रामीण


पोस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद भी डीलर पर अनाज नहीं बांटने का आरोप
कतरास: 20-09-2024
कई बार जन शिकायत देने के बाद भी जन वितरण प्रणाली के संचालक अपने कार्यशैली में पारदर्शिता लाना तो दूर बल्कि अनाज वितरण में गरीबों का अनाज में हेरा फेरी करने से बाज नहीं आते है. त्यौहार में जहां सरकार लाभुकों को समय पर अनाज बटवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ पीडीएस डीलर अनाज की कालाबाजारी करने से बाज नही आ रहा है. बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत निचीतपुर 2 के ग्रामीण ने अपने पीडीएस डीलर महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह पर आरोप लगाते हुए कहा की डीलर कार्ड धारी को उनके पात्रता के अनुसार पूरा अनाज नहीं बांट रही है. प्रति यूनिट अनाज बांटे बगैर ऑनलाइन उठाव करा ले रहा है. पूछने पर हमलोग को केवाईसी के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाने को बोलता है तथा विरोध करने में राशन कार्ड डिलीट करा देने का धमकी देता है. 
मामले को लेकर पीडीएस संचालक महालक्ष्मी के पति इंदरा रविदास ने बताया कि लगाई जा रहे आरोप सरासर गलत और बेबुनियाद है. बगल के पीडीएस संचालक उषा देवी को सस्पेंड कर दिया गया है तथा उसके 201 कार्ड धारी को पिछले चार महीना से हमारे पीडीएस के साथ जोड़ दिया गया है. जो विवाद का बात सामने आ रहा है वह उसके खुद के पीडीएस का नहीं है बल्कि उषा देवी के कार्ड धारी का है. इस महीने उषा देवी के पीडीएस का मात्र 6 क्विंटल के लगभग अनाज आया है जबकि अनाथ का वितरण 40 क्विंटल करना है. ऐसी स्थिति में एम ओ के द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी कार्ड धारी का अंगूठा लिया जाए तथा मिला-जुला कर राशन दिया जाए ताकि बाद में किसी कार्डधारी  को अनाज उठाव में दिक्कत ना हो. विरोध करने वालों में सीमा देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, सबानी देवी, पुष्पा देवी, उपासी देवी, मुकेश महतो सहित अन्य लोग थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad