Type Here to Get Search Results !

झींझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय के प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ बीडीओ से शिकायत



कतरास: 20-09-2024
झींझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय में चल रहे प्रज्ञा केन्द्र के संचालक दीपक कुमार महतो के खिलाफ पसंस संजू देवी ने बाघमारा बीडीओ से शिकायत की है. शिकायत के अनुसार संजू देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में स्थित उक्त प्रज्ञा केंद्र में केवल शहर बाजार के आदमी का काम होता है. जब गांव के पंचायत के लोग काम कराने जाते है तो उसे तरह तरह का बहाना बनाके भगा दिया जाता है. कभी कहता है की लिंक नहीं है, तो कभी कहता है मशीन ख़राब है और जब शहर से कोई आता है और ज्यादा पैसा देता है तो उस का काम कर देता है. पसंस प्रतिनिधि अर्जुन महतो ने कहा कि जब वे स्वयं गए तो तरह तरह का बहाना बनाने लगा और बदतमीजी से बात किया.  जब वो जब मेरा साथ ऐसा कर सकता है तो गाँव के जनता के साथ क्या करता होगा? उन्होंने प्रज्ञा केंद्र संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad