कतरास: निचितपुर एक पंचायत में निचितपुर क्लीनिक जाने वाले मार्ग के किनारे जमीन पर जेसीबी से मिट्टी काटने पर निचितपुर एक पंचायत के ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. ग्रामीणों ने बताया कि निचितपुर से सटा बावरी टोला है जिसके बगल में छरीदारडीह मौजा में ठाकुर बांध है जो की जमुआटांड पंचायत के अंतर्गत आता है. जिसका मौजा नंबर 241, खाता नंबर 23, प्लॉट संख्या 48 एवं 49 तथा रकवा तीन एकड़ 25 डिसमिल है. ठाकुर बांध सरकारी बांध है तथा बावरी टोला के लिए यही तालाब नहाने, धोने, पूजा आदि करने का काम में आता है. तालाब नहीं रहने से अनुसुचित बहुल क्षेत्र को पानी का बहुत दिक्कत होगा. बताया कि इस तालाब के मेड़ के जमीन को एलबी सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है तथा जेसीबी से मिट्टी काट दिया गया है.
ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर मारपीट किया जा रहा है. वहीं उक्त जमीन को लेकर एलबी सिंह ने कहा कि जमीन उसका है. जमीन से संबंधित दस्तावेज भी उसके पास है. हालांकि मौके पर उन्होंने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया. मामले की जानकारी होने पर सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो एवं जमुआटांड पंचायत के मुखिया निरंजन गोप भी मौके पर पहुँचे.




Post a Comment
0 Comments