Type Here to Get Search Results !

8 लेन के किनारे झाड़ी में बम जैसा वस्तु मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी


रामकनाली पुलिस ने किया जब्त कहा जाँच पड़ताल चल रही है
कतरास:  रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत 8 लाइन सड़क के किनारे झाड़ी में बम जैसा वस्तु मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बम मिलने की खबर से यहाँ तरह तरह की चर्चा तेज हो गई है. बताते चले की कांको स्थित 8 लेन के किनारे जनशक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो के प्रधान कार्यालय जाने वाले मार्ग के झाड़ियों में किसी ने बम जैसा कोई वस्तु छिपा रखा था. आसपास से गुजर रहे लोगो की नजर उस पर पड़ने के बाद यहाँ लोग आवाक रह गए. बम मिलने की खबर रामकनाली ओ पी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बम को बरामद कर लिया. बताते चले की कांको में जमीन विवाद को लेकर जनशक्ति दल व जनता दल यू के समर्थकों के बीच तनाव बरकरार है. लोगों का कहना है कि मामले को तूल देने के लिए शायद किसी ने यहाँ बम रख दिया है. रामकनाली ओपी प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि सुबह लगभग 8:00 सूचना मिली कि हाइट लेने के किनारे झाड़ियां में बम रखा हुआ है जाकर देखा तो नारियल के आकार का कोई वस्तु पड़ा था जिस पर सुतली लपेटा हुआ था उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दी बाजी होगा कि वास्तव में बम जैसा वस्तु बम है या कुछ और. कहा कि उक्त वस्तु को बालू मिट्टी से दबाकर सुरक्षित तरीके से रख दिया गया है ताकि किसी प्रकार की  नुकसान ना हो. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad