Type Here to Get Search Results !

कई महीनो का राशन नहीं देने का आरोप लगाकर निचितपुर पंचायत दो के कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन


सितंबर महीना में 200 कार्डधारियों के लिए मात्र 7 क्विंटल 33 किलो अनाज आया है- इंद्र रविदास
कतरास: निचितपुर पंचायत दो के कार्डधारियों ने गुरुवार को राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ पंचायत सचिवालय के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया. पंसस राधा कुमारी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया. कार्डधारियों ने महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तथा जनवितरण प्रणाली संचालन कर्ता उषा देवी के खिलाफ कई माह से राशन नहीं देने तथा कम राशन, दाल चीनी गेहुं नहीं देने का आरोप लगाया है. कार्ड धारी ने कहा कि 25 किलो 30 किलो अनाज के बदले केवल 5 किलो अनाज दिया जा रहा है. लाभुक ने बताया कि महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह डीलर के पति इंद्र रविदास कहता है कि सितंबर महीना का भी 5 किलो अनाज ही मिलेगा तथा अक्टूबर में 8 किलो अनाज मिलेगा, लेना है तो लो नहीं तो मत लो. 3 महीना बाद फिर राशन आएगा तो भी इतना ही राशन मिलेगा. जब लाभुक ने कहा कि कम राशन क्यों दे रहे हैं हमारा 35 किलो राशन मिलना चाहिए तो इंद्र रविदास ने कहा कि कम नहीं दे रहे हैं ऊपर से साढ़े तीन किलो अनाज आया है. डेढ़ किलो अपने से लगाकर 5 किलो दे रहे हैं. एक लाभुक एवं इंद्र रविदास के बीच हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्डिंग के अनुसार इंद्र रविदास कहते हैं की जो दे रहे हैं वह ले लो उसी में भलाई है नहीं तो जो करना है करो. जहां लिखकर देना है दे दो. जब ऊपर से ही कम मिला है तो हम तुमको पूरा अनाज कैसे दे सकते हैं. लाभुक ने बताया कि ऑनलाइन में दिख रहा है कि पूरा 35 किलो अनाज का उठाव मेरे द्वारा कर लिया गया है जबकि मुझे मात्र 5 किलो अनाज ही मिला है.

सितंबर महीना में 200 कार्डधारियों के लिए मात्र 7 क्विंटल 33 किलो अनाज आया है- इंद्र रविदास
मामले को लेकर इंद्र रविदास ने बताया कि मामला दूसरे पीडीएस संचालक से संबंधित है जिसका विलोपन हमारे पीडीएस में कर दिया गया है. उसके द्वारा किया गया घालमेल के कारण वहां के लाभुकों को कम अनाज मिल रहा है. लेकिन बिना असलियत जान लाभुक हमारे ऊपर इल्जाम लगा रहे हैं. उन्होंने सितंबर 2024 का रसीद दिखाते हुए बताया कि सितंबर महीना में कुल 7 क्विंटल 33 किलो अनाज आया है जिसमें एएवाई कोटा का चावल 1 क्विंटल 67 किलोग्राम, पीएचएच कोटा का चावल 3 क्विंटल 80 किलोग्राम, पीएचएच कोटा का गेंहू 95 किलोग्राम, एएवाई कोटा का गेंहू 42 किलोग्राम तथा दाल 49 किलोग्राम मिला है. जबकि कुल राशनकार्ड धारियों की संख्या 200 है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad