Type Here to Get Search Results !

एकल विद्यालय संस्था द्वारा बीटीएम हाई स्कूल में एकदिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन



कतरास: 03-10-2024
महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर एकल विद्यालय के द्वारा एक दिवसीय खेलकूद का कार्यक्रम मलकेरा के बीटीएम हाई स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता नूनू मनि सिंह ने की. 100 मीटर दौर में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सोनी कुमारी, बबली कुमारी तथा राधा कुमारी,  200 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार सोनी कुमारी, राखी कुमारी तथा सारिका कुमार, 400 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार सुमन कुमारी, सुनैना कुमारी तथा राखी कुमारी, आचार्य योगा में मानता कुमारी, जबकि पुरुष 100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दीपक कुमार बावरी, अभिषेक कुमार,  200 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देव कुमार, सुनील कुमार महतो, ओंकारनाथ 400 मीटर दौड़ में विष्णु साहू, अर्जुन साव, मुतुक धारी को मिला. सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. 
मौके पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद  महानगर के सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा,  दक्षिण मालकेरा मुखिया विनोद रजक, उत्तर के मलकेरा मुखिया श्रीमती अंजना देवी, सांसद प्रतिनिधि तपन त्रिगुणायत, जीएनएम दुर्गा पूजा के सचिव मुकेश भट्ट, रजनीश, धनंजय दास, राजू, चितरंजन, नारायण रविदास, विवेक साहू  आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad