कतरास: 03-10-2024
बृहस्पतिवार को कतरास थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने किया. जबकि मंच संचालन मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया. बैठक में आये सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने विधि व्यवस्था, बिजली की निरंतर आपूर्ति, नालियों की साफ सफाई, पंचगढ़ी बाजार में टोटो जाम से मुक्ति, सभी हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट का मरम्मत, नए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट को लगवाने, अफवाह फैलाने वालों तथा उपद्रवियों के साथ शक्ति से निपटने सहित अन्य कई गंभीर मामलों को लेकर चर्चा परिचर्चा एवं उसके समाधान करने पर विचार विमर्श किया गया.
दुर्गा पूजा से पहले सभी तरह की लाइटों का मरम्मत कर दिया जाएगा और नई लाइटें भी लगवा दी जाएगी- साबिर आलम
नगर निगम के सिटी मैनेजर साबिर आलम ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी तरह की लाइटों का मरम्मत कर दिया जाएगा. इसके लिए नगर आयुक्त के आदेश पर स्पेशल टीम गठित कर ली गई है. साथ ही कहा कि नए स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट भी दुर्गा पूजा से पहले लगवा दिया जाएगा. जिन क्षेत्रों में मोहल्ले में साफ सफाई नहीं हुई है वहां साफ सफाई भी करवा दिया जाएगा. थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने सभी पूजा समितियां से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने की बात कही. कहा कि सभी पूजा पंडालों में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. असामाजिक तत्वों तथा उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी. साबिर आलम, हरिप्रसाद अग्रवाल, अशोक प्रकाश लाल, विष्णु प्रसाद चौरसिया, चुन्ना यादव, पंकज सिन्हा, सच्चिदानंद उपाध्याय, मुकेश भट्ट, मुन्ना सिद्दीकी, प्रभात मिश्रा रघुनाथ हजारी, मनबोध स्वर्णकार, देवी दयाल पांडे, बबलू वर्मा, राहुल रजक, दिग्विजय घोष, आनंदी यादव, कमलेश सिंह, महेश पासवान, प्रिंस शर्मा, राजेश स्वर्णकार, एहतराम कुरेशी, सुरेंद्र सिंह, जितेश रजवार सहित GNM कतरास, रेलवे , रानी बाजार, डॉक्टर पाड़ा, लकड़का, मलकेरा, नदी किनारे आदि कई दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे.



Post a Comment
0 Comments