Type Here to Get Search Results !

लायंस क्लब ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, गौशाला में वृक्षारोपण भी किया



कतरास: 04-10-2024
लायंस विश्व सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत दिनांक शुक्रवार को गंगा गौशाला कतरास में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. इसके तहत पीपल, आम, नीम, कड़ी पत्ता आदि के 35 पौधों को गौशाला प्रांगण में रोपा गया. इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय बांग्ला बालक कतरास में लगभग 65 बच्चों के बीच में पेंसिल, रबर, कलम और चॉकलेट का वितरण किया गया. बच्चे पाठ्य सामग्री और चॉकलेट पाकर बहुत खुश हुए. 

डॉ मधुमाला ने चाइल्ड कैंसर के प्रति जागरुक करते हुए बच्चों एवं अन्य उपस्थित लोगों को उचित सलाह एवं जानकारी भी दिया. इन दोनों कार्यक्रमों में लायंस क्लब कतरास के सचिव डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, सर्विस चेयर पर्सन डॉ मधुमाला, क्लब डायरेक्टर विष्णु चौरसिया और क्लब डायरेक्टर महेश अग्रवाल उपस्थित थे.  प्राथमिक विद्यालय बांग्ला बालक स्कूल के प्रधानाध्यापक युधिष्ठिर रजक, चित्रा मैडम, दिलीप सर और विद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad