जलमग्न परिवार के लोगों ने नाली बनाने को लेकर उपायुक्त व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
धनबाद: 05-10-2024
एक ओर जहां भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी है जिनके लिए बारिश बड़ी मुसीबत बन जाती है. मुसीबत भी ऐसी वैसी नही बल्कि जान पर भी बन जाती है. जब इन गंभीर समस्याओं का निराकरण नही हो पाता है तब हम सोचने पर विवश हो जाते हैं कि क्या सचमुच विकास हुआ है?
बिजली का मीटर पानी मे डूबा, जान माल का बना रहता है खतरा
धनबाद जिला अंतर्गत नावाडीह पंचायत में 99 कोयलांचल सिटी के समीप नंदन अपार्टमेंट एवं आसपास के कई अपार्टमेंट महीनों से जलमग्न है. जिसके कारण वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है. कई घरों में पानी घुस गया है. खड़े वाहनों के पहिये भी पानी मे डूब गए हैं. बिजली के मीटर पानी मे डूब गए हैं जिससे हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है.
अपार्टमेंट के कई बच्चे महीनों से स्कूल नही जा पा रहे हैं. जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं उन्हें घुटनों तक पानी मे चलकर स्कूल जाना पड़ रहा है. वहां के लोग जल जमाव की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं. नंदन रेसिडेंसी अपार्टमेंट के नूतन मिश्रा, संगीता पॉल, सुनीता देवी, स्वाति मिश्रा, मधु देवी, दीपा देवी आदि कई महिलाओं ने धनबाद उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है.
पत्र के माध्यम से लोगों ने बताया कि 99 कोयलांचल सिटी से लेकर बिनोद बिहारी चौक तक नाला का निर्माण नही हुआ है. नंदन अपार्टमेंट जो बीच मे व डाउन में है महीनों से जलमग्न है. मेधा डेवलपर्स के बिल्डरों ने पानी की निकासी के लिए कोई रास्ता नही छोड़ा है. बिल्डरों का कहना है कि 8 लेन सड़क बनने के कारण यह जलजमाव की समस्या उठ हुई है.






Post a Comment
0 Comments