रोहित यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा पूरा हॉल, जलेश्वर समर्थकों ने भी लगाए नारे
कतरास: 05-10-2024
श्यामडीह स्थित शिव प्लाज़ा में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रोहित यादव व पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच तनातनी हो गई. दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई. बीच बचाव के बाद दोनों के समर्थक अलग हुए लेकिन पूरे कार्यक्रम में गहमा गहमी का माहौल बरकरार रहा. इस दौरान रोहित यादव ज़िंदाबाद के जमकर नारे लगे जिससे पूरा हॉल गूँज उठा. वहीं जलेश्वर समर्थकों में भी अपने नेता के पक्ष में नारे लगाए.
बाघमारा से टिकट मिलने को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच बन रही है टकराव की स्थिति
बता दे कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है बाघमारा विधानसभा से किसको टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा यह संशय बढ़ता जा रहा है. टिकट मिलने को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है.
जन संवाद अभियान लक्ष्य 2024 कार्यक्रम के तहत श्यामडीह के शिव प्लाजा में कार्यक्रम हुआ. जिसमें भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता सह भावी विधायक प्रत्याशी बाघमारा रोहित यादव पहुंचे थे. मुख्य अतिथि के रूप में कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय विशेष अतिथि प्रणव झा उपस्थित हुए. इसी बीच पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो अपने 10 -12 कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. जलेश्वर महतो के पहुंचते ही उसके कार्यकर्ताओं ने जलेश्वर महतो जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. रोहित की सेना भी कहां पीछे रहने वाली थी. सभा स्थल में पहले से मौजूद सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष समर्थकों ने भी जमकर रोहित यादव जिंदाबाद, हमारा विधायक कैसा हो रोहित यादव जैसा हो के नारे लगाने लगे. नारों से पूरा हॉल गूंजने लगा. देखते ही देखते दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए तथा धक्का मुक्की हो गई. कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों नेताओं के समर्थकों को अलग किया. इसके बाद मंच संचालन कर रहे राशिद राजा जावेद राजा एवं मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी दोनों नेताओं के समर्थकों को कड़ी नसीहतें दी. कार्यक्रम आयोजित करने के तौर तरीकों को लेकर जलेश्वर महतो ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पर प्रोटोकॉल उल्लंघन करने के आरोप लगाए
रोहित यादव ने शाल ओढ़ाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रोहित यादव ने सुबोध कांत सहाय, प्रणव झा जलेश्वर महतो सहित अन्य मंचासीन नेताओं को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश पर मर मिटने वाली पार्टी है. प्रधानमंत्री रहते हुए गांधी परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई और कुछ लोग हमें राष्ट्रवाद सिखाते हैं. प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी और प्रत्येक लोगों के खातों में 15 लाख देने का झूठा वादा करके सरकार में आने वाली भाजपा अब देश के लोकतंत्र को ही खत्म करने में लग गई है. लेकिन अब जनता जाग गई है. इसी चुनाव में भाजपा को बैसाखियों की जरूरत पड़ गई. झारखंड की झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है.
मैया सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया लेकिन जेल से निकलकर हेमंत सोरेन और भी मजबूती के साथ जनहित के कार्यों में लगे हैं.
बाघमारा से आतंकराज को जड़ से उखाड़ फेंकना है- सुबोधकांत सहाय
आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झामुमो मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और झारखंड में फिर से कांग्रेस झामुमो गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी. बाघमारा से ढुलु के आतंकराज को जड़ से उखाड़ फेंकना है. हालांकि बाघमारा विधानसभा से किसे टिकट दिया जाएगा यह पार्टी आलाकमान तय करेगी. कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प ले और बाघमारा में फिर से कांग्रेस का झंडा लहराये.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की. संयुक्त संचालन राशिद राजा। व जावेद रजा ने की. धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता सह महामंत्री जावेद रजा ने किया. मौके पर बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष बजेन्द्र सिंह, राजेश राम, विजय कुमार सिंह, मनोज यादव, गजेंद्र सिंह, अभिजीत राज, कुमार गौरव, सुल्तान अहमद, पूर्व मुखिया पिंकी देवी, रवींद्र पांडेय, प्रकाश यादव, परेश दसौंधी, परदेसी यादव, पप्पू दूबे, राम वचन पासवान, भोला पासवान, दिलीप मिश्रा, रुखी शर्मा, विजय पासवान, अमिनुल्लाह, मो मिराज, दीपक सिंह, विक्रान्त यादव, भोला दास, प्रदीप पांडेय, बाबू बर्मन, राजू सिंह, मों वसीम, संतोष दास, जयराम दास, बिनोद भगत, संजय जयसवाल, सोना दे, ममता गोप, मुन्नी ख़ातून, मनोज दास, चौबे सिंह, राकेश कुमार, गुड्डू जागीरा, विशाल यादव, मुलायम पांडेय, कल्लू यादव, विजय दासौंधी, राजू, रवि, अवधेश पासवान, प्रदीप राम, बिज्जू साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.







Post a Comment
0 Comments