भगना को जिताने के लिए मामा लड़ रहे चुनाव- अंजला बिन हक



कतरास: 13-11-2024
बाघमारा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के प्रवक्ता अंजना बिन हक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि रोहित यादव की टीम किसी पार्टी की "ए टीम" या "बी टीम" नहीं है, बल्कि जनता की टीम है और जनता के आदेश पर जनता के लिए चुनाव लड़ रही है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का नाम लिए बगैर कहा कि भगना को जिताने के लिए मामा चुनाव लड़ रहे हैं ताकि रोहित यादव जीत न जाए। दोनों मामा भगना मिलकर जनता की टीम यानी रोहित यादव को रोकना चाहती है। जलेश्वर महतो पर तंज करते हुए कहा कि जो लगातार तीन बार ढुलु महतो के हाथों शिकस्त खाया हो, जो चुनाव के बाद 5 साल तक जनता के बीच में नहीं रहता हो वैसे प्रत्याशी को किस टीम में रखा जाना चाहिए। जहां गोली बम चलाने के लिए कहा जाता है वहां सांसद के कार्यकर्ता गोली बम चला देते हैं। बाद में जेल में उसका आंसू पोछने वाला कोई नही होता हैं। ढुलु महतो के कार्यकर्ता खून के आँसू रो रहे हैं, कई कार्यकर्ता जेल में सड़ रहे हैं। उसके कार्यकर्ताओं की स्थिति बाद से बदतर है। वे हकीकत समझ नही पा रहे हैं। जलेश्वर महतो सोच रहे हैं कि वे चूनाव में मुसलमानों का वोट ले लेंगे लेकिन ऐसा नही है। मुसलमानों का 100 प्रतिशत वोट रोहित यादव के पक्ष में शिफ्ट हो चुका है। रोहित यादव को बाघमारा की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। रोहित यादव भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments