जमशेदपुर के बहारागोड़ा क्षेत्र में ‘डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन’ के नाम पर ठगी, संस्था ने की सख्त कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर के बहारागोड़ा क्षेत्र में ‘डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन’ के नाम पर ठगी, संस्था ने की सख्त कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहारागोड़ा अनुमंडल अंतर्गत पथन, पोस्ट बेंदा (पिन कोड: 832101) क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा 'डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन' के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से पैसे वसूलने का मामला प्रकाश में आया है।

नवीन कुमार नामक व्यक्ति, जिसने स्वयं को फाउंडेशन से जुड़ा हुआ बताया, ने संस्था की योजनाओं की जानकारी लेकर कई फोटो, वीडियो और दस्तावेज़ हासिल किए। इसके बाद उसने बिना किसी अधिकृत पहचान या नियुक्ति के उक्त क्षेत्र में बैठक आयोजित कर लगभग ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की राशि महिलाओं से वसूली। बैठक में लगभग 150 महिलाएं उपस्थित थीं, जिनकी फोटो संस्था को व्हाट्सएप पर भेजी गई हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक श्री दुलाल मुखर्जी ने इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए कहा:

> "हमारी संस्था पूरी तरह से कानूनी मान्यता प्राप्त और महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। नवीन कुमार नामक व्यक्ति संस्था का पंजीकृत सदस्य नहीं है। उसके द्वारा फाउंडेशन के नाम पर पैसे वसूलना न केवल आपराधिक कृत्य है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने वाला है। हमने पुलिस अधीक्षक महोदय को लिखित शिकायत दी है और अनुरोध किया है कि इस पर शीघ्र व कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि संस्था से जुड़ने या किसी योजना में भाग लेने से पूर्व अधिकृत स्रोत से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।”

संस्था ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी एवं चार चरणों में संचालित होती है, जिसमें जिला प्रशासन को विधिवत सूचना दी जाती है।

ग्रामीण महिलाओं के साथ हुई इस ठगी की खबर के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग उठ रही है। 


श्री दुलाल मुखर्जी ने पुलिस अधीक्षक महोदय को लिखा पत्र 



Post a Comment

0 Comments