ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

ग्राम स्वराज अभियान ने जीवित सीओ बाल किशोर महतो का निकाला शवयात्रा, लगाए "राम नाम सत्य है" के नारे



कतरास: 29-04-2025
लगातार कई महीनों से अंचल कार्यालय बाघमारा में अपनी जमीन संबंधित शिकायतों का निष्पादन नही होने के कारण ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले धरने पर बैठे रैयतों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस मंगलवार को जीवित अंचल अधिकारी बाघमारा बाल किशोर महतो का शवयात्रा कार्यक्रम निकाल कर भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का संकेत दे दिया है।
आंदोलन का नया तरीका अख्तियार करते हुए ग्राम स्वराज के सदस्यों, धरने पर बैठे रैयतों एवं आम लोगों ने इस शवयात्रा कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए बाघमारा के इंद्रा चौक से शवयात्रा निकाला और राम नाम सत्य है, बाघमारा सीओ मुर्दाबाद, भ्रष्टाचार करना बंद करो, तानाशाही नही चलेगी, आरटीआई का जवाब देना, गरीब रैयतों का काम करना होगा, घुस लेना बंद करो आदि नारे लगाते हुए अंचल कार्यालय बाघमारा के मुख्य द्वार तक पहुंचा। उसके पश्चात उपस्थित लोगों के सामने बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो का पुतला दहन किया। इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए बाघमारा पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। 
                 
पुतला दहन के पश्चात ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो, संयोजक शंकर महतो, रैयत मुसीब अख्तर खान, मणिलाल साव, जगनी देवी आदि लोगों ने प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बाघमारा सीओ राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को दरकिनार कर अपने मनमानी और तानाशाही से काम करते हैं। जिन रैयतो का आवेदन पहले आया है उसका निष्पादन पहले होना चाहिए । लेकिन बाघमारा सीओ उन्हीं लोगों के आवेदनों का निष्पादन जल्दी करता है जो मोटी रकम देते हैं। जो घुस नहीं देते हैं उनके आवेदनों को महीना तक लटका कर रखा जाता है तथा घूस देने के लिए मानसिक तौर पर दबाव बनाया जाता है। कुछ महिलाओं ने खुले तौर पर कहा कि बाघमारा सीओ के द्वारा काम करने की एवज में भारी भरकम पैसे की मांग की गई है। बाघमारा सीओ बिना रिश्वत लिए कोई काम नही करना चाहते हैं। गरीब लोग कहाँ से रिश्वत दे पाएंगे।
         
सीओ ने कहा लोग गलत कर रहे हैं, बदनाम करने का कोशिश कर रहे हैं, सब पर कार्रवाई करेंगे

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर बाघमारा सीओ ने कहा कि लोग गलत कर रहे हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। रैयतों के साथ पहले ही वार्ता हो चुकी है। लोगों का काम कर दिया गया है। जिनका काम नहीं हुआ है वह भी प्रक्रिया में है। पूछे जाने पर कहा कि बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad