ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कश्मीर में फंसे रायपुर, भिलाई और बिलासपुर के 65 पर्यटक – ममता शर्मा के नेतृत्व में सभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचे

कश्मीर में फंसे रायपुर, भिलाई और बिलासपुर के 65 पर्यटक – ममता शर्मा के नेतृत्व में सभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचे

दिनांक: 23 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिलों से एक साथ कश्मीर यात्रा पर निकले 65 पर्यटक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद असुरक्षित हालात में फंसे हुए थे। इन पर्यटकों में रायपुर के दो पत्रकार – रामअवतार तिवारी और शशांक तिवारी – भी शामिल हैं। यात्रा का संचालन ट्रैवल एजेंसी की संचालिका ममता शर्मा द्वारा किया गया था, जिन्होंने संकट की घड़ी में संयम और सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

ममता शर्मा ने बताया कि यात्रा में 8 लोग बिलासपुर से, 10 लोग भिलाई से और शेष रायपुर से थे। वे सभी पहलगाम के लिए रवाना हुए थे, लेकिन श्रीनगर में कुछ समय की देरी के कारण वे निर्धारित समय पर पहलगाम नहीं पहुंच पाए। इसी बीच पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और खबर मिलते ही हालात तनावपूर्ण हो गए।

रास्ते में सेना ने उनके वाहनों को रोका और सुरक्षा कारणों से आगे बढ़ने से मना कर दिया। सड़क पर सेना की भारी तैनाती, बंदूकों से लैस जवानों की आवाजाही और एंबुलेंसों की आवाजाही से सभी यात्री भयभीत हो गए। स्थिति की गंभीरता तब महसूस हुई जब स्थानीय दुकानदारों और ड्राइवरों ने बताया कि पर्यटकों पर हमला हुआ है।

ममता शर्मा बताती हैं, “हमारे साथ 3 साल के छोटे बच्चे से लेकर 70 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल थे। यदि हम समय पर पहलगाम पहुंच गए होते, तो शायद हम भी उस हमले की चपेट में आ जाते।“

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना ने उन्हें वहीं रुकने का आदेश दिया, जहाँ वे थे। पूरी टीम घंटों गाड़ियों में बैठी रही। आगे के होटल पहले ही छोड़ दिए गए थे और नए होटल में जगह मिलना मुश्किल हो गया था। लगातार कॉल्स और समन्वय के बाद अंततः श्रीनगर के एक होटल ने सहयोग करते हुए अपने नए गेस्ट्स को शिफ्ट कर 22 कमरों की व्यवस्था कर दी।

“स्थानीय लोगों ने जिस प्रकार हमारी मदद की, उसे हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने हमें घर जैसा अपनापन दिया और एक शब्द भी नहीं कहा कि आप लोग बाहर से आए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह आपका घर है।’ यही कारण है कि हम कश्मीरियों के लिए सिर्फ सम्मान और आभार ही महसूस करते हैं,” ममता भावुक होकर कहती हैं।

फिलहाल सभी 65 पर्यटक श्रीनगर के सुरक्षित स्थान पर हैं और राज्य प्रशासन से संपर्क में हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad