Type Here to Get Search Results !

सेंट्रो कार और मोटरसाइकिल के टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में हुए भर्ती




कतरास: 23-05-2025
शुक्रवार की देर रात कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार से सिजुआ की ओर से कतरास आ रही एक सेंट्रो कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में कतरास की ओर से बाइक में जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक सेंट्रो कार लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर अंगारपथरा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल जख्मियों की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों के मुताबिक रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद बाइक में सवार तीनों लोग सड़क में दूर जाकर गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मियों को उठाया। इसी क्रम में मौके का फायदा उठाकर चालक सेंट्रो कार लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad