ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कतरास थाना चौक पर जाम की विकराल समस्या से आम जनता त्रस्त




कतरास : 11-05-2025
कतरास थाना चौक पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि यह वर्षों पुरानी है। हर दिन सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को अक्सर घंटों देर होती है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन और नगर निगम अब तक इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर अनियंत्रित ऑटो-रिक्शा, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण जाम के प्रमुख कारण हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया गया है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई हुई है। पुलिस और नगर निगम की लापरवाही से दिनों दिन जाम का समस्या बढ़ता जा रहा है जिससे जनता में रोष भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad