ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर संयुक्त मोर्चा ने डुमरा गेस्ट हाउस में की बैठक



कतरास: 11-05-2025
20 मई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने हेतु बरोरा क्षेत्र ब्लॉक ll क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा की अतिआवश्यक बैठक रविवार को डुमरा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में दोनों एरिया के सभी यूनिट से संबंधित पदाधिकारी और सक्रिय साथी उपस्थित हुए। जिसमे जे के झा, संतोष गोराई, एन डी पाण्डेय, अनिल बाउरी, उमाकांत राय, बैजनाथ यादव, गोपाल गोप, सुमन पाण्डेय, बिरेंची शर्मा, सूरजबली साव, गंगा सागर राय, सीताराम कर्मकार, मिथलेश यादव, कृष्ण कांत पाण्डेय, दिलीप नोनिया, आशीष कुमार राय, महेश श्रीवास्तव, शंकर कुमार नोनिया, नारायण कुमार आदि लोग शामिल थे.
              बैठक में हड़ताल को सफल बनाने व प्रचार प्रसार हेतु आम सभा नुककड़ सभा सभी यूनिटो में करने का निर्णय लिया गया। 13 मई को मुराईडीह शताब्दी हाजरी घर, 14 को एबीओसीपी के 14 नम्बर हाजरी घर में, 15 मई को बेनीडीह फुलारीटांड  पिट में, 17 को दामोदा कोलियरी,  18 को रिजनल वर्कशॉप ब्लॉक 2 में, 19 मई को मधुबन कोल वाशरी  में होगी। समय सभी नुक्कड़ सभा का सुबह 8:00 बजे की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad