Type Here to Get Search Results !

भाजपा के मृत्युंजय मंडल ने बाघमारा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की, लोगों का मिल रहा है समर्थन




कतरास: 01-06-2025
भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय मंडल ने बाघमारा विधानसभा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग किया है। ओस मांग को बाघमारा के कई लोग समर्थन दे रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय की मांग को लेकर एक हजार लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन धनबाद सांसद ढूल्लू महतो एवं गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को दिया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताया है कि यदि दोनों सांसदों के द्वारा प्रयास किया जायेगा तो बाघमारा में केन्द्रीय विद्यालय ज़रूर खुलेंगे।
                  श्री मंडल ने यह भी बताया बाघमारा विधानसभा में सरकारी जमीन भी उपलब्ध है। बस जरूरत है मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने की। यदि बाघमारा में केंद्रीय विद्यालय खुलता है तो इसका लाभ बाघमारा के लोगों को ही मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad