Type Here to Get Search Results !

ब्रेकिंग न्यूज़ | सीपत एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, पांच गंभीर घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ | सीपत एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, पांच गंभीर घायल


सीपत | बिलासपुर: 

बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। प्लांट के यूनिट-5 में मेंटेनेंस कार्य के दौरान 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ऐश टैंक के नीचे कई मजदूर दब गए थे। अब तक सात मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। मृतकों में एक की पहचान श्याम कुमार साहू के रूप में हुई है, जो पोड़ी गांव का निवासी था। हादसे के बाद श्याम के परिजन प्लांट के गेट पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवज़े और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सिम्स चौकी प्रभारी गुलाब सोनवानी ने बताया कि श्याम कुमार साहू को मृत अवस्था में सिम्स अस्पताल लाया गया था। अन्य घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

श्याम के एक परिजन ने कहा, “वह रोज़ की तरह काम पर गया था, लेकिन अचानक फोन आया कि हादसा हो गया है। अब हमें उसकी मौत की खबर दी जा रही है। हम जवाब और न्याय चाहते हैं।”

एनटीपीसी जैसे तकनीकी और हाई-सिक्योरिटी संयंत्र में इस तरह का हादसा सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा के उपायों में लापरवाही बरती गई।

एनटीपीसी प्रबंधन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। अब यह देखना होगा कि क्या जांच निष्पक्ष तरीके से होगी और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा या नहीं।

जल्द ही पूरा वीडियो हमारे युटुब चैनल में देखे.....




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad