Type Here to Get Search Results !

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य का ‘सिंघम एक्शन’ — 48 घंटे में दो चोरी के मामलों का खुलासा, अपराधी गिरफ्त में

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य का ‘सिंघम एक्शन’ — 48 घंटे में दो चोरी के मामलों का खुलासा, अपराधी गिरफ्त में


बिलासपुर। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। थाना क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं पर तेजी दिखाते हुए उन्होंने महज 48 घंटे में दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से ₹1,11,675 की चोरी गई संपत्ति — नकदी, मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण — बरामद किए हैं।


पहला मामला – प्रकाश यादव के घर चोरी

10 नवंबर 2025 को प्रार्थी प्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके कमरे की खुली खिड़की से अज्ञात चोर ने ₹6000 नकद, एक Vivo मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। कुल चोरी की रकम ₹51,675 आंकी गई। इस पर अप.क्र. 1645/2025 धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।

दूसरा मामला – लालाराम केंवट के घर चोरी

5 अक्टूबर 2025 को लालाराम केंवट ने रिपोर्ट दी थी कि वह घर में ताला लगाकर ई-रिक्शा चलाने गया था, वापस लौटने पर उसने पाया कि कमरे से मोबाइल, ₹5000 नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। मामले में अप.क्र. 1646/2025 धारा 331(4), 305(ए) BNS दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य का त्वरित एक्शन

दोनों प्रकरणों की जांच के दौरान सूचना मिली कि दो युवक खमतराई काली मंदिर के पास संदिग्ध रूप से मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और दोनों संदेहियों —

1. शिवराज यादव पिता बहोरिक यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी खमतराई तीनपुलिया

2. विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सारा मशरूका — मोबाइल, नकदी और सोने-चांदी के जेवर, कुल ₹1,11,675 — बरामद किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई इस तेज और सटीक कार्रवाई ने पुलिस की सक्रियता को फिर साबित किया है। क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा आम लोगों के बीच सराहना के रूप में हो रही है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad